/*COPYT SCRIPT CSS STYLE*/ .sayari{float:none;position:relative;width:100%;max-width:100%;display:inline-block;height:auto;box-sizing:content-box;margin-bottom:10px} .sayari:nth-child(odd){clear:both} .sayari-box p{padding:10px 10px;font-size:20px;font-weight:bold;line-height:24px} .sayari-box{padding:14px 0 0 0;margin:16px 0;background:#fff;border-bottom:10px solid #6a1b9a;color:#000;border-radius:7px;box-shadow:0 1px 5px 1px rgba(0,0,0,0.32)} .copy-box{display:block;position:relative;padding:20px 0;display:flex;justify-content:space-between;align-content:center;align-items:center} .copy-box span{text-align:center;display:flex;justify-content:center;align-items:center;width:100%;margin:0 2%;cursor:pointer} .copy-box span:hover{background:#311b92;transition:0.8s ease-in-out} .copy-box span i{font-size:20px;padding-right:7px} .shareme{padding:4px;background:green;color:#fff;border-radius:3px} .copyme{padding:4px;background:#6a1b9a;color:#fff;border-radius:3px} @media screen and (max-width:700px){ .sayari{float:none;max-width:100%;box-sizing:border-box;margin-bottom:15px} .sayari-box{margin:0 auto} .post-body{padding:12px}

Essay On Earth Day In Hindi - पृथ्वी दिवस पर निबंध {2022}


Essay On Earth Day In Hindi - पृथ्वी दिवस पर निबंध {2022}


पृथ्वी दिवस को प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पूरे विश्व भर में मनाया जाता है। इसका प्रमुख उद्देश्य है पृथ्वी का संरक्षण करना तथा लोगों को इसके संरक्षण के लिए जागरूक करना। पृथ्वी दिवस को सर्वप्रथम 1970 में अमेरिका में मनाया गया था। उसी समय के बाद इसे प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को मनाया जाने लगा। यह एक वार्षिक आयोजन की तरह मनाया जाता है। 

यह आयोजन सभी विद्यालय तथा कार्यालय में मनाया जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को पृथ्वी के संरक्षण के लिए जागरूक किया जा सके। विद्यालय में भी पृथ्वी दिवस काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन विद्यालय में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता का आयोजन होता है।

जैसे - पृथ्वी दिवस पर निबंध प्रतियोगिता, पृथ्वी दिवस पर विभिन्न प्रकार के पोस्टर को बनाना, स्लोगन लिखना, कविता लिखना तथा पृथ्वी दिवस पर भाषण देना इत्यादि शामिल है। 

इन सबसे बच्चों को जागरुक करने का प्रयास किया जाता है। इसी के साथ ही बच्चों को वृक्षारोपण भी करवाया जाता है, तथा वृक्षारोपण के महत्व को भी समझाया जाता है। बच्चों को यह भी कहा जाता है कि वह अपने आसपास के लोगों को वृक्षारोपण करने को कहे तथा इनके महत्व को भी समझाएं। 

"पृथ्वी हमारा घर है" जिस प्रकार हम अपने घर के प्रतिदिन सफाई करते हैं तथा उसे सजाकर रखते हैं। उसी प्रकार हमें पृथ्वी को सुंदर और स्वच्छ बनाने का प्रयास सदैव अथवा प्रतिदिन करना चाहिए। अधिक वृक्ष लगाकर हमें इसे सुसज्जित करना चाहिए। ताकि हमारा पृथ्वी हमारा घर भी सांस ले सके।

"पृथ्वी सुरक्षित, तो हम सुरक्षित"
प्रत्येक वर्ष 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस या कहे तो "World Earth Day" को मनाया जाता है। जिसका लक्ष्य पृथ्वी के संरक्षण और पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए विश्व पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है। 

जिसके जरिए लोग जागरूक होकर पृथ्वी की सम्मान करें, और पृथ्वी पर पर्यावरण और पारिस्थितिक तंत्र को बनाए रखने में अपना योगदान दें। हमारे देश भारत में धरती माता को काफी सम्मान दिया जाता है। जिस दिन हम मां भारती मां के नाम से संबोधित करते हैं। ऐसे में पृथ्वी का हम सभी के लिए और भी महत्व बढ़ जाता है। पृथ्वी दिवस के जरिए एक तरफ जहां अंधाधुन पेड़ों को काटा जा रहा है, तो इसके जरिए हम लोगों को ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने के लिए प्रेरित कर सकते हैं।

इनके अलावा प्रदूषण को रोकने के लिए और साफ सफाई के प्रति लोगों को इसके द्वारा जागरूक भी किया जा सकता है। पृथ्वी हमारा घर है, और धरती हमारे माता के समान हैं। जिससे हमें भोजन जल वायु सबकुछ इधर से नहीं मिलता है। 

ऐसे में हम सभी का यह कर्तव्य बनता है कि हम अपनी धरती का रक्षा करें।

पृथ्वी दिवस पर 10 लाइन निबंध

  1. हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगो को पृथ्वी का महत्व समझाना है, ताकि हम पृथ्वी को बचा सके।
  2. पृथ्वी दिवस को शार्वप्रथम संयुक्त राज्य अमरीका के द्वारा वर्ष 1970 में किया गया था।
  3. पृथ्वी दिवस में हम पर्यावरण के सुरक्षा को काफी महत्वपूर्ण हिस्सा बताया गया है, क्यों की जीवन पर्यावरण के कारण ही संभव है।
  4. पृथ्वी हमे समुन्द्र और जमीन के द्वारा हमारे घर को देता है, जिस पर हम अपने जीवन को व्यतीत करते हैं 
  5. पृथ्वी का लगभग 70% हिस्सा पानी से घिरा हुए है, जिसके कारण हम इसे नीला ग्रह भी कहते हैं।
  6. पृथ्वी के वातावरण में 21% ऑक्सीजन है, जिसका इस्तेमाल हम सांस लेने के लिए करते हैं 
  7. इसका अलावा भी हमे नाइट्रोजन, कार्बन डाय ऑक्साइड गैस की देता है। 
  8. इसके जैसे अन्य कई ऐसे गैस मिल जाएंगे जो कि पौधे के ग्रोथ में मदद करता है।
  9. पृथ्वी दिवस हमे सोचने पर मजबुर कर देता कि हमे अपने धरती को बचाने के लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।
  10. इसलिए हर व्यक्ति को हमारे पृथ्वी का संरक्षण करना चाहिए 
Sagar Kumar

नमस्कार मेरा नाम सागर कुमार है. मैंने अपना ग्रेजुएशन इंद्रा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से किया हूं। मै एक अध्यापक के साथ ही एक ब्लॉगर भी हूं, मै अपने ब्लॉग पर निबंध लेखन, पत्र लेखन इत्यादि से संबंधित जानकारियां डालता हूं। यदि आप भी अच्छे और सरल भाषा में निबंध चाहते है तो मुझे फॉलो कर सकते हैं। About.me Pintrest Quora

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको इस निबंध से सम्बंधित या किसी अन्य विषय पर निबंध चाहते है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

और नया पुराने