/*COPYT SCRIPT CSS STYLE*/ .sayari{float:none;position:relative;width:100%;max-width:100%;display:inline-block;height:auto;box-sizing:content-box;margin-bottom:10px} .sayari:nth-child(odd){clear:both} .sayari-box p{padding:10px 10px;font-size:20px;font-weight:bold;line-height:24px} .sayari-box{padding:14px 0 0 0;margin:16px 0;background:#fff;border-bottom:10px solid #6a1b9a;color:#000;border-radius:7px;box-shadow:0 1px 5px 1px rgba(0,0,0,0.32)} .copy-box{display:block;position:relative;padding:20px 0;display:flex;justify-content:space-between;align-content:center;align-items:center} .copy-box span{text-align:center;display:flex;justify-content:center;align-items:center;width:100%;margin:0 2%;cursor:pointer} .copy-box span:hover{background:#311b92;transition:0.8s ease-in-out} .copy-box span i{font-size:20px;padding-right:7px} .shareme{padding:4px;background:green;color:#fff;border-radius:3px} .copyme{padding:4px;background:#6a1b9a;color:#fff;border-radius:3px} @media screen and (max-width:700px){ .sayari{float:none;max-width:100%;box-sizing:border-box;margin-bottom:15px} .sayari-box{margin:0 auto} .post-body{padding:12px}

Essay On Junk Food In Hindi - जंक फूड पर निबंध {2022}

अगर आपके स्कूल में भी Essay On Junk Food in Hindi यानी जंक फूड पर निबंध 100 शब्द, 250 शब्द, 500 शब्द और सााथ में ही जंक फूड पर निबंध 10 लाइन  के बारे में लिखने को दिया गया है। तो यह लेख आपके लिए काफी सहयोगी होगा क्योंकी आज हम इस विषय पर सरल भाषा में निबंध जानेंगे तो चलिए Junk Food Par Nibandh के बारे में 

Essay On Junk Food - जंक फूड पर निबंध {2022}

1. जंक फूड पर निबंध 100 शब्द - Essay On Junk Food In Hindi 100 Word

जंक फूड एक प्रकार का ऐसा भोजन होता है जो कि काफी कम समय में बनाया जा सकता है। जंक फूड सामान्य भोजन के तुलना में काफी सस्ता होता है। आजकल के नए दुनिया में अधिकतर युवा को जंक फूड खाना काफी पसंद होता है।

स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी घर पर बने भोजन के स्थान पर जंक फूड को अहमियत देते हैं।जंक फूड में बहुत पौष्टिक गुण होते है, जो कि काफी अधिक मात्रा में होता है। हम यह जानते ही है कि किसी भी चीज को अधिक मात्रा में लेना अच्छा नहीं होता है।

ठीक, इसी प्रकार जंक फूड में उपस्थित पौष्टिक गुण से हमे नुकसान ही होता है। जिसके कारण हम अपने वजन में बढ़ाव व मोटापा बढ़ना जैसी अनेक समस्याएं उत्पन्न होता है। इसलिए हमे जितना भी हो सके उतना ही जंक फूड से दूर रहना चाहिए। जिससे हमारा शरीर स्वस्थ रह सके।

2. जंक फूड पर निबंध 250 शब्द - Junk Food Essay In Hindi 250 Word

प्रस्तावना 

आजकल के युवा बहुत सारे बड़े चीजों से प्रभावित है। जिनमें से एक सबसे बड़ी समस्या जंक फूड जिसे आजकल के भाषा में फास्ट फूड भी कहा जाता है। इंसान के विकास और समय की कमी से भी जंक फूड का संबंध हैं।

जंक फूड से तात्पर्य

जंक फूड एक प्रकार का ऐसा भोजन होता है जो कि हमारे शरीर को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचाता है। अक्सर हम जब किसी भी प्रकार के जंक फूड को खाते है, तो उस समय तो हमे बहुत आनंद आता है। लेकिन जंक फूड को निरंतर खाने से हमारे शरीर में बहुत प्रकार के बीमारियां भी उत्पन्न होता है।

जंक फूड से होने वाले समस्या

जब हम जंक फूड को खाते है तो उस समय हमे किसी भी प्रकार के शारीरिक संकेत दिखाई नहीं देते हैं, लेकिन निरंतर उपयोग से बहुत सारे समस्या उत्पन्न होता है। कुछ समस्या इस प्रकार है - मोटापा बढ़ना, आंखो की रोशनी कम हो जाना, कब्ज की समस्या इत्यादि हैं।

जंक फूड के कारण

कई सारे लोग ऐसे रहते है जो कि अपने पैसा के बचत के लिए जंक फूड को खरीदते है। कुछ लोग जंक फूड को खाना इसलिए भी पसंद करते है क्योंकी अक्सर जंक फूड में सामान्य भोजन के तुलना में ज्यादा स्वाद होता है, हालांकि बहुत सारे लोग ऐसे भी है, जिनके पास समय की कमी रहती है। जिसके कारण वह जल्दीबाजी में जंक फूड खाते हैं।

जंक फूड पर निष्कर्ष

हमे जितना अधिक हो सके उतना ही जंक फूड से दूर रहना चाहिए क्योंकि यह हामरे शरीर के स्वास्थ के लिए बिल्कुल भी सही नहीं होता। हमे जितना भी हो सके इससे दूर रहने का प्रयास करना चाहिए।


3. जंक फूड पर निबंध 300 शब्द - Essay On Junk Food In Hindi 300 Word

आजकल के इस तेज और मॉडर्न लाइफस्टाइल में लोग बहुत प्रकार के भोजन खाते है, जिनमें से एक जंक फूड भी होता है। सामान्य तौर पर देखे तो जंक फूड एक ऐसा भोजन होता है, जो कि काफी कम समय में बनाया जा सकता है।

जंक फूड काफी सस्ता और अत्यधिक स्वादिष्ट भी होता है। आजकल के हर उम्र के लोग जंक फूड को खाना पसंद करते है। यहां तक कि स्कूल जाने वाले बच्चे भी जंक फूड को खाने से पीछे नहीं हटते हैं। वह अक्सर घर का खाना छोड़ जंक फूड को खाते है।

अधिकतर युवा भी जब किसी जगह पर जाता है तो वह रास्ते में ही जंक फूड को खाता है। हालांकि बहुत सारे ऐसे लोग रहते ही जो कि जंक फूड को समय के बचत के लिए खाते है क्यों कि जंक फूड को खाने में अधिक समय नहीं लगता है।

जंक फूड तो काफी स्वादिष्ट होता है लेकिन यह जितना स्वादिष्ट है, उतना लाभदायक बिल्कुल भी नहीं है। यह हमारे शरीर को कई तरीके से नुकसान पहुंचाता है।

अगर हम जंक फूड को निरंतर ग्रहण करते रहते है, तो इससे हमें जंक फूड की आदत लग जाती है। साथ ही हमे जंक फूड खाने से बहुत सारे बीमारी होता है। जैसे - मोटापा, दिल की बीमारी, कब्ज इत्यादि शामिल है।

जंक फ़ूड में कोलेस्ट्रॉल, कैलोरी जैसी तत्व काफी अधिक मात्रा में होते है। जिनका ज्यादा मात्रा में लेना बिल्कुल भी सही नहीं होता हैं।

जब हम बीमार होते है तभी भी कोई डॉक्टर हमे जंक फूड को खाने की सलाह नहीं देता है। जंक फूड को हमारे शरीर को पचाने में काफी वक्त लगता है और यह हमारे शरीर की काफी पानी का भी उपयोग करता है। 

जब हम किसी भी पार्टी या फंक्शन पर जाते है तो वहां भी हम जंक फूड खाना पसंद करते है। जो कि बिल्कुल भी सही नहीं है।

आज हमारे भारत देश में बहुत मरीज है और इनमें से बहुत सारे बीमारियों को देखे तो उनका संबंध कहीं न कहीं से जंक फूड से ही होता है। इसलिए हमे जीतना भी हो सके उतना ही जंक फूड से दूर होना चाहिए।




2. जंक फूड पर निबंध 500 शब्द - Essay On Junk Food In Hindi 500 Word

हम अपने रोज के जीवन में बहुत प्रकार के भोजन को ग्रहण करते है। इसी में से एक जंक फूड भी है, जिसका  स्वाद काफी अच्छा होता है। जिसके कारण इस हर आयु के लोगो के द्वारा काफी पसंद किया जाता है। यहां तक कि आजकल के युवा जनसंख्या इसे काफी पसंद करती हैं। 

जहां भी किसी को जंक फूड दिखता है, वह इस अवसर का लाभ उठाकर उसे काफी अच्छे से खाता है। आजकल के विद्यार्थी चाहे वह एक स्कूल, कॉलेज या किसी विश्वविद्यालय में ही क्यों न पढ़ते हो, वह अपने घर में बने खाना को पसंद नहीं करते है और वह जंक फूड को खाकर स्कूल में जाते हैं।

वह अपने स्कूल या कॉलेज से आते और जाते समय जरूर जंक फूड का इस्तेमाल करते है। लगातार जंक फूड को खाने से उनको जंक फूड खाने की आदत लग जाती है। जिसके बाद वह प्रतिदिन जंक फूड को खाना प्रयोग कर देते हैं। 

लेकिन जिस प्रकार हमे जंक फूड को खाने में काफी अच्छा तो लगता है, उस प्रकार यह हमारे शरीर को फायदा नहीं करता है। बल्कि फायदे के बजाय यह हमारे शरीर को अधिकतर नुकसान ही पहुंचाता हैं।

इसलिए जब भी हम बीमार पड़ते है तो डॉक्टर हमे जंक फूड को खाने के लिए मना करते हैं। बहुत से विज्ञान शोध में यह सिद्ध हुआ है कि अनेक बीमारियां जो की इस दुनिया में उन बीमारियों का कारण जंक फूड से ही  है।

अगर हम जंक फूड को निरंतर खाते रहते है तो इनसे हमे बहुत प्रकार के बीमारी देखने को मिलता है। जैसे मोटापा का बढ़ना, मधुमेह, दिल की बीमारियां और इसके अलावा भी हमे कई प्रकार के बीमारियां भी जंक फूड के खाने से होते हैं। 

यह आमतौर पर जंक फूड में उपस्थित कैलोरी, सुगर, कोलेस्ट्रॉल इत्यादि के वजह से होता है। जंक फूड में उपस्थित पौष्टिक गुण अधिक होता है। जिस प्रकार हमे कोई भी वस्तु का अधिक मात्रा में लेना शुरू कर देते है।तो इससे केवल हमारे शरीर को केवल नुकसान ही होता है। ठीक इसी प्रकार जंक में उपस्थित कैलोरी, सुगर और कोलेस्ट्रॉल हमे नुकसान ही पहुंचाता हैं। जंक फूड से इसके नुकसान ही होता है। 

जंक फूड को खाने के बहुत सारे कारण होते है। इसमें सबसे बड़ा कारण यह है कि यह खाने में अधिक स्वादिष्ट होता है। तथा बहुत सारे युवा के पास ज्यादा समय नहीं होता है, जिसके कारण ही युवा जंक फूड को ज्यादा अहमियत देता हैं। अतः हमें जंक फूड के अलावा घर पर बने सेहतमंद खाने को खाना चाहिए।


जंक फूड पर निबंध 10 लाइन - 10 Line Essay On Junk Food

  1. जंक फूड हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है।
  2. आजकल के युवा अधिकतर जंक फूड को खाना पसंद करती हैं।
  3. जंक फूड को खाने के कारण हमे युवा में बहुत प्रकार की समस्या देखने को मिलती है।
  4. जंक फूड हमे किसी भी प्रकार का फायदा नहीं करता है।
  5. इससे बस हमे नुकसान ही होता है
  6. जंक फूड में शक्कर, कोलेस्ट्रॉल और कैलोरी की मात्रा काफी अधिक होती है।
  7. जंक फूड से होने वाले नुकसान कुछ इस प्रकार है - मोटापा का बढ़ना, मुधुमेह, कब्ज जैसी समस्या है।
  8. ज्यादातर युवा जंक फूड का इस्तेमाल पैसा को बचाने के लिए भी करते हैं।
  9. इस प्रकार हमारे लिए जंक फूड काफी नुकसान दायक होता है।
  10. हमे जितना भी हो सके उतना जंक फूड से दूर रहना चाहिए।




Sagar Kumar

नमस्कार मेरा नाम सागर कुमार है. मैंने अपना ग्रेजुएशन इंद्रा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी से किया हूं। मै एक अध्यापक के साथ ही एक ब्लॉगर भी हूं, मै अपने ब्लॉग पर निबंध लेखन, पत्र लेखन इत्यादि से संबंधित जानकारियां डालता हूं। यदि आप भी अच्छे और सरल भाषा में निबंध चाहते है तो मुझे फॉलो कर सकते हैं। About.me Pintrest Quora

एक टिप्पणी भेजें

अगर आपको इस निबंध से सम्बंधित या किसी अन्य विषय पर निबंध चाहते है तो आप हमें कमेंट में बता सकते हैं।

और नया पुराने